{"_id":"6a95cf0ec7ba84aa5a06ea1c","slug":"systems-washed-away-by-the-rain-waterlogging-everywhere-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163977-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश में बह गई व्यवस्था... चारों तरफ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश में बह गई व्यवस्था... चारों तरफ जलभराव
Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित गल्ला मंडी के पास सोमवार को सड़क किनारे भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रातभर हुई मूसलाधार बारिश सोमवार सुबह लोगों के लिए आफत बन गई। शहर से लेकर गांव तक सड़कें पानी में डूब गईं और घरों-दुकानों तक पानी पहुंच गया। सुबह कामकाज के लिए निकले लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई लोग भीगते हुए गंतव्य तक पहुंचे। अमहट मंडी में जलभराव से कारोबार प्रभावित रहा। खेत में पानी भरने से पशुओं के हरे चारे का संकट खड़ा हो गया।
शहर के प्रमुख मोहल्लों में सोमवार को जलभराव रहा। सड़क किनारे बने गड्ढे पानी में छिप जाने से बाइक सवारों के लिए खतरा बढ़ गया। अमहट मंडी में सड़क पर पानी भरने से दुकानदारों और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही। कई जगहों पर पानी की निकासी न होने से दोपहर तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
भदैंया के दक्षिणी छोर पर बजेठी और आसपास के गांवों में जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कें डूबने के साथ कई घरों में पानी पहुंच गया। पखरौली के फतेहपुर पुरवे में शंकर विश्वकर्मा, रामजीत और दिनेश समेत कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ईंट-मिट्टी लगाकर पानी रोकने का प्रयास किया। उनका कहना है कि हर बारिश में जलभराव होता है, लेकिन जलनिकासी का स्थायी इंतजाम नहीं किया गया। बारिश का पानी खेतों में भरने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई। खेतों में खड़ी चारे की फसल पानी में डूब गई। इससे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को अब दूसरे स्थानों से चारा जुटाना पड़ रहा है।
-- -- -- -- --
कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
भदैंया/लंभुआ। झलियाहवां पाल्हनपुर गांव में राजेंद्र कुमार का कच्चा मकान ढह गया। हादसे के समय घर में कोई नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। खाद्य सामग्री, बर्तन और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। परिवार को रिश्तेदार के घर शरण लेनी पड़ी। लेखपाल संजय यादव ने जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। लंभुआ के मदनपुर गांव में तेज हवा के बीच महुआ का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। मलबे में दबकर ममता गौतम गंभीर घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उनके दादा रामफेर को भी चोट लगी। दूल्हापुर में श्यामनारायण दुबे का कच्चा मकान ढहकर पड़ोसी के पक्के मकान पर गिर गया। गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभारी एडीओ पंचायत संगीता सरोज ने बताया कि टीम भेजकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रधान विष्णु शंकर ने रास्ते के सुधार का प्रस्ताव होने की जानकारी दी।
-- -- -- -- --
घुटनों तक पानी, दुकानों में भी घुसा
अलीगंज। सोमवार सुबह पुराना हाईवे और मझना रोड तिराहा पानी में डूबा रहा। राहगीरों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोगों को सामान बचाने की जद्दोजहद करनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल, काम और बाजार जाने वाले लोगों को हुई। कपड़े और जरूरी सामान बचाते हुए लोगों को जलभराव पार करना पड़ा।