फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SUV overturned after hitting a divider, cricketer Mushir Khan injured

Sultanpur News: डिवाइडर से टकराकर पलटी एसयूवी, क्रिकेटर मुशीर खान घायल

Sun, 29 Sep 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
SUV overturned after hitting a divider, cricketer Mushir Khan injured
क्रिकेटर मुशीर अहमद।  -सोशल मीडिया
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के सबई गांव के पास हुआ हादसा, मुशीर और उनके पिता भेजे गए लखनऊ
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में ईरानी कप का मैच खेलने जा रहे थे मुशीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप का मैच खेलने से जा रहे क्रिकेटर मुशीर खान की एसयूवी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के सबई गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में मुशीर और उनके पिता समेत अन्य दो लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए लखनऊ भेजा।
शुक्रवार को युवा क्रिकेटर मुशीर खान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप के लिए अपने पिता व कोच नौशाद खान समेत दो अन्य लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आजमगढ़ से जा रहे थे। शुक्रवार को दोपहर में वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। यूपीडा कर्मियों ने बताया कि मुशीर के गर्दन में गंभीर चोट आई है। उनके पिता व चालक समेत अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। यूपीडा टीम ने प्राथमिक उपचार किया। मुशीर व उनके पिता इलाज के लिए सबको लेकर दूसरी कार से लखनऊ चले गए।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर सरफराज के भाई हैं मुशीर
मुशीर खान आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता नौशाद यहीं पर उन्हें और सरफराज को ट्रेनिंग दिया करते हैं। मुशीर का चयन ईरानी कप में मुंबई टीम के लिए हुआ है। इकाना स्टेडियम में खेलने के लिए वह लखनऊ जा रहे थे। आजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मुंबई की टीम बीती देर शाम ही लखनऊ पहुंच गई। सरफराज खान भारतीय टीम के साथ पहले ही कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed