फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Survey of 30 percent houses in eight days, a big challenge

Sultanpur News: आठ दिन में 30 फीसदी घरों का सर्वे, बड़ी चुनौती

Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Survey of 30 percent houses in eight days, a big challenge
सुल्तानपुर। एक माह से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद भी अभी तक करीब 70 फीसदी घरों का सर्वे पूरा हो सका है। आयोग की ओर से निर्धारित समय आठ दिन शेष देख निर्वाचन अधिकारियों ने बीएलओ पर शिकंजा कस दिया है। उन्हें हर हाल में 29 सितंबर तक सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए है। आठ दिन में 30 फीसदी घरों का सर्वे अधिकारियों के सामने चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण 29 सितंबर तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर प्रशासन ने 979 ग्राम पंचायताें के लिए 1258 बीएलओ नियुक्त किया है। सभी बीएलओ को ग्राम पंचायतें आवंटित करते हुए उन्हें 29 सितंबर तक प्रत्येक घरों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे। उप जिलाधिकारियों की ओर से सर्वे की रोज समीक्षा की जा रही है। इसके बाद भी करीब 30 फीसदी घरों का सर्वे पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के जरिए बीएलओ पर शिकंजा कस दिया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि अभी करीब 70 फीसदी घरों का सर्वे पूरा हुआ है। उपजिलाधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed