{"_id":"6a11ef387f6134e3a20aae79","slug":"surveillance-using-drone-cameras-will-be-conducted-on-bakrid-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-156928-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बकरीद पर ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बकरीद पर ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
Sat, 23 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिलेभर में 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
ईदगाहों, जामा मस्जिदों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह कमेटियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर निर्देश दिए। अधिकांश ईदगाहों में सुबह सात बजे से नमाज अदा की जाएगी, इसके बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज का क्रम चलेगा। पुलिस प्रशासन ने ऐसे इलाकों की सूची तैयार कर ली है जहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बकरीद त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। त्योहार के दौरान जिले का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। खुले में कुर्बानी पर रोक है, यदि किसी ने ऐसा किया तो कार्रवाई होगी। सड़कों पर आवागमन रोककर नमाज पढ़ना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले संदेशों को रोकने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर कड़ा कार्रवाई लिया जाएगा।