फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Bus overturns on Purvanchal Expressway; 25 injured, 10 in critical condition; victims transported to hospi

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भरी बस पलटी, 25 घायल; 10 की हालत गंभीर; सात एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए

Tue, 27 Oct 2026 07:06 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, सुल्तानपुर
डिजिटल डेस्क, सुल्तानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 27 Oct 2026 07:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए, जिनमें दस की हालत गंभीर है। सात एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

विज्ञापन
UP: Bus overturns on Purvanchal Expressway; 25 injured, 10 in critical condition; victims transported to hospi
हाईवे पर लोग घबरा गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर मजदूरों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दुर्घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के नवादा जिले के अकौना थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी करीब 60 मजदूर निजी बस से बाराबंकी के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सात एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सात एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ कई घायलों के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम तत्काल उपचार में जुट गई। सीएमएस डॉ. रवि पांडेय के नेतृत्व में घायलों का इलाज शुरू किया गया।

 

एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

मिल्कीपुर के एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 10 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed