{"_id":"5e6d0efa8ebc3ea7df76b489","slug":"supply-of-three-sub-stations-could-start-after-32-hours-sultanpur-news-lko513491091","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे बाद शुरू हो सकी तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटे बाद शुरू हो सकी तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम खराबी के दौरान तीन उपकेंद्रों की ठप विद्युत आपूर्ति 32 घंटे बाद शुरू हो सकी। 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 40 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार को फॉल्ट दूर होने के बाद लोगों को राहत मिली।
12 मार्च की रात करीब ढाई बजे मौसम खराब होने से लंभुआ, चांदा व किंदीपुर उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई थी। शिकायत के बाद विद्युत वितरण के इंजीनियरों ने खोजबीन में कर्मियों को लगा दिया लेकिन शुक्रवार को दिन में खराब मौसम की वजह से फॉल्ट की जानकारी नहीं मिल सकी।
इसकी वजह से शुक्रवार की पूरी रात तीनों उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान करीब 40 हजार उपभोक्ता परेशान हो गए। कस्बों में पानी की दिक्कत से भी परिवारों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह खोजबीन के बाद फॉल्ट मिलने पर कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की वजह से 11 बजे खराबी दूर हो सकी। इसके बाद शनिवार को करीब दो बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
अवर अभियंता हरीश मिश्र ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फॉल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही। खराब मौसम के कारण कर्मियों को फॉल्ट खोजने में दिक्कत हुई। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।