{"_id":"6aea3711d968555915073c58","slug":"sunaina-from-ayodhya-secures-a-spot-in-the-semi-finals-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168661-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या की सुनैना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या की सुनैना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
पंत स्टेडियम में कुश्ती के मैट पर दांव लगातीं पहलवान। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पहलवानों ने दमखम दिखाया। अयोध्या छात्रावास की सुनैना ने 40 किलो भार वर्ग में अलीगढ़ की अनु को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गोरखपुर, बरेली और वाराणसी की पहलवानों ने भी अपने-अपने भार वर्ग में अगले दौर में प्रवेश किया।
यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय और प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेशभर की करीब 150 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। जिले में पहली बार महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हो रही है। इसमें 14 मंडलों, एक स्पोर्ट्स कॉलेज और एक छात्रावास की कुल 16 टीमें शामिल हैं। दूसरे दिन मुकाबलों का शुभारंभ भाजपा उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, नगर उपाध्यक्ष रेनू सिंह और कल्पना सिंह ने किया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर और पर्यवेक्षक मोहम्मद सिराजुद्दीन की देखरेख में पहलवानों ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
चार भार वर्गों में सेमीफाइनल
40 किलो भार वर्ग में गोरखपुर की आयुषी, बरेली की अनामिका, वाराणसी की तृप्ति और अयोध्या की सुनैना सेमीफाइनल में पहुंची। 43 किलो में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की मन शर्मा, अयोध्या की आकृति, अलीगढ़ की रिया सेन और देवीपाटन की स्वाती ने जगह बनाई। 46 किलो में अलीगढ़ की नंदिनी, वाराणसी की श्रेयांशी, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की हर्षिता और देवीपाटन की अर्पिता सेमीफाइनल में पहुंची। 65 किलो में प्रयागराज की अख्तरुननिशा, गोरखपुर की अंशिका, देवीपाटन की आयुषी और वाराणसी की ट्विंकल ने अगले दौर में प्रवेश किया।