{"_id":"685afb06b9df5dba5405243f","slug":"sultanpur-onion-trader-strangled-to-death-in-lucknow-sultanpur-news-c-13-1-lko1029-1264246-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लखनऊ में सुल्तानपुर के प्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लखनऊ में सुल्तानपुर के प्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या
Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के अर्जुन एंक्लेव निवासी प्याज कारोबारी उमाशंकर सिंह (45) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार सुबह घर में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला।
कारोबारी की पत्नी ने पति की महिला मित्र वैशाली, उसके भाई अविनाश सिंह और मां सावित्री सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि उमाशंकर मूल रूप से सुल्तानपुर के लंभुआ के गांव भरखरे के रहने वाले थे। वह दो माह से लखनऊ में मुस्तकीम के मकान की पहली मंजिल पर अकेले किराये पर रह रहे थे। मुस्तकीम के मुताबिक मंगलवार सुबह उमाशंकर की महिला मित्र विकासनगर निवासी वैशाली सिंह मिलने पहुंची। उमाशंकर के कमरे में बाहर से ताला लगा था।
वैशाली चाबी से ताला खोलकर अंदर पहुंची तो उमाशंकर को बिस्तर पर पड़ा देखा। चारों तरफ खून बिखरा था। वैशाली ने शोर मचाया तो मुस्तकीम कमरे में पहुंचे। दोनों ने उमाशंकर को सीधा किया तो उनका गला कटा हुआ मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर और गुडंबा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाने के साथ उमाशंकर के परिजनों को खबर दी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि उमाशंकर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हत्या की वजह रकम का लेनदेन व आशनाई हो सकती है।
उमाशंकर ने दो शादियां की थीं। उनके तीन बच्चे हैं। उमाशंकर की दूसरी पत्नी ममता का आरोप है कि एक हफ्ते पर वैशाली के प्रेमी ने उन्हें फोन कर पति को समझा लेने की धमकी दी थी।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसीपी का कहना है कि वैशाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। रुपये के लेनदेन और आशनाई के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
दो गुटों में हुई फायरिंग में आया था
लंभुआ (सुल्तानपुर)। शिवगढ़ थाने के भरखरे गांव के मूल निवासी उमा शंकर सिंह उर्फ बेटा ने गांव में बने घर का गृह प्रवेश एक वर्ष पहले ही किया था। हालांकि, इधर बीच उनका गांव में कम आना-जाना था।
ग्रामीणों के मुताबिक, उमाशंकर की पहली पत्नी गांव में रहती हैं। उनके दो बेटियां है, जबकि दूसरी पत्नी सुल्तानपुर शहर वाले मकान में रहती हैं। जिनके सिर्फ एक बेटा है। करीब 20 वर्ष पहले कोतवाली देहात के हनुमानगंज कस्बे में हुई दो गुटों के बीच फायरिंग के मामले में पहली बार उमा शंकर सिंह का नाम सामने आया था। बाद में उमा शंकर ने सुल्तानपुर शहर में रहकर ठेकेदारी शुरू कर दी थी।
शहर में रहने के दौरान ही उन्होंने दूसरा विवाह कर लिया था। कुछ माह पहले हर्ष फायरिंग के एक वीडियो वायरल होने के बाद लंभुआ कोतवाली में तैनात हल्का दरोगा ने उमा शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गांव में उनकी वृद्धा माता व छोटे भाई जय शंकर सिंह परिवार के साथ रहते हैं।
जय शंकर घर रहकर खेती-किसानी का काम संभालते हैं। मंगलवार को हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो गए हैं। गांव में बने घर के सामने सन्नाटा पसरा हुआ है।