फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur Ground Report From Employment to Tourism How Much Has Sultanpur Changed?

Sultanpur Ground Report: रोजगार से लेकर पर्यटन तक, कितनी बदली सुल्तानपुर की तस्वीर? देखिए रिपोर्ट

Wed, 20 May 2026 10:22 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 20 May 2026 10:22 PM IST
सार

अमर उजाला टीम ने सुल्तानपुर में रोजगार, महिला स्वावलंबन और पर्यटन विकास का जायजा लिया। स्वयं सहायता समूह के कार्यों को देखा। कमल सरोवर और धोपाप धाम का भी रुख किया गया।

विज्ञापन
Sultanpur Ground Report From Employment to Tourism How Much Has Sultanpur Changed?
Sultanpur Ground Report - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अमर उजाला की टीम सुल्तानपुर पहुंची। टीम ने यहां रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयासों को परखा गया। पर्यटन क्षेत्रों के विकास और अन्य बदलावों को भी देखा गया। लोगों से बातचीत कर जिले की वास्तविक स्थिति समझी गई। इस दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि सरकारी योजनाओं का आम लोगों के जीवन पर कितना असर पड़ा है और जिले में विकास की वास्तविक स्थिति क्या है?

विज्ञापन


महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम उतुरी गांव पहुंचे। यहां हमने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह के कार्यों को देखा। प्रोडक्शन इंचार्ज शिव कुमारी ने बताया यह मसाले की फैक्टरी है, जिसमें वह दाल, बेसन और चने की दाल आदि बनाते हैं। हम लोग मार्केट में बेचते भी हैं। उन्होंने बताया कि वह समूह से जुड़ी हैं तो संस्था से हम लोन ले लेते हैं। अभी चार लाख का लोन लिया है। हम लोग मास्क और टोपियां लगाकर काम करते हैं। हर चीज का ख्याल रखते हैं। 
विज्ञापन


यहां देखें पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के क्षेत्र में कितना आया बदलाव?
इस सवाल का जवाब ढूंढते हुए लंभुआ के कमल सरोवर पहुंचे। यहां एपीओ मनरेगा, नवीन मिश्रा ने बताया ये शुरुआत में ये तालाब की जमीन थी। हमारे उच्च अधिकारियों द्वारा इस पर एक प्रोजेक्ट बनाया गया, यह सोच के कि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, आसपास के लोगों के टहलने के लिए, बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क डेवलप किया जाए। मनरेगा योजना अंतर्गत क्षेत्र पंचायत की निधि और विधायक निधि के द्वारा इसको डेवलप किया गया। यहां पर गार्डन वगैरह जो है हमने मनरेगा योजना अंतर डेवलप किया। 

यहां देखें पूरी बातचीत-


विकास से कितनी बदली सूरत?
इसे समझने के लिए टीम धोपाप धाम पहुंची। यहां स्थानीय निवासी संजय सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से विकास को लेकर काफी प्रयास किए गए हैं। जैसे इस धाम की ये बाउंड्री बनवाई गई, पेंटिंग के कार्य कराए गए, मंदिर की देखरेख की व्यवस्था कराई गई। इसी सरकार में इंटरलॉकिंग की व्यवस्था हुई। अभी वर्तमान में भी लगभग दो करोड़ रुपये इसके डेवलपमेंट के लिए सरकार ने वित्तीय स्वीकृति दी है। धोपाधाम की मान्यता को लेकर बताया कि इसका विशेष धार्मिक मान्यता है। हमारे बुजुर्ग लोग भी इसके बारे में बताते हैं। 

यहां देखें पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed