फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sultanpur 339 vidhan sabha 2022, sultanpur vidhan sabha 2022

बसपा ने पुराने कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sultanpur 339 vidhan sabha 2022, sultanpur vidhan sabha 2022
सुल्तानपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर रखे हैं। बसपा सुप्रीमो की अनुमति के बाद जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी। टिकट वितरण में पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। सुल्तानपुर सीट से पुराने बसपाई डॉ. डीएस मिश्रा प्रत्याशी हैं तो सदर सीट से दो बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओपी सिंह मैदान में हैं। कादीपुर विधानसभा सीट से हीरालाल गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। लंभुआ सीट से जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा मैदान में हैं। इसौली विधानसभा सीट से धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन

1999 से बसपा से जुड़े हैं डॉ. डीएस मिश्रा
सुल्तानपुर सीट से बसपा प्रत्याशी डॉ. डीएस मिश्र 1999 से पार्टी से जुड़े हैं। भाईचारा कमेटी के जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल कोऑर्डिनेटर तक के पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र के करीबियों में शुमार होते हैं। पेशे से चिकित्सक डॉ. डीएस मिश्रा रेडक्रॉस सोसाइटी व लायंस क्लब के जरिए समाजसेवा से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

तीसरी बार मैदान में मोनू सिंह
इसौली विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू धनपतगंज के मौजूदा ब्लॉक प्रमुख हैं। वे पहली बार 2005 में धनपतगंज के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। 2015 में वे जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। यशभद्र सिंह ने 2012 में पीस पार्टी से चुनाव लड़ा था। 2017 में वे राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़े थे। दोनों ही बार उन्हें लगभग 43 हजार वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सीट से चुनाव मैदान में पूर्व मंत्री
दोस्तपुर ब्लॉक के बहोरापुर गांव निवासी ओपी सिंह तीसरी बार सदर (जयसिंहपुर) सीट से चुनाव मैदान में हैं। 2002 और 2007 में वे इसी सीट से बसपा के चुनाव निशान पर विधायक चुने गए थे। 2002 में उन्हें बसपा सरकार में खेलकूद एवं युवा मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। 2017 में बसपा से जौनपुर के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा था।
जिपं सदस्य उदराज वर्मा लंभुआ से मैदान में
लंभुआ विधानसभा सीट पर 2007 के बाद बसपा जीत हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि, 2012 व 2017 में बसपा प्रत्याशी रहे विनोद सिंह दूसरे नंबर पर रहे हैं। लंभुआ सीट से इस बार बसपा ने युवा प्रत्याशी पर दांव लगाया है। 30 वर्षीय उदराज वर्मा को बीएसपी उम्मीदवार बनाया गया है। इस बार हुए पंचायत चुनाव में उदराज वर्मा वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं।

नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरे हीरालाल
कादीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने हीरालाल गौतम को प्रत्याशी बनाया है। राजनीति में उतरने के पहले हीरालाल बीएसएनएल में अधिकारी थे। 31 जनवरी 2019 को वीआरएस लेकर उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। हीरालाल नौकरी में रहते हुए भी वर्ष 2005 से बामसेफ से जुड़े हुए थे। बसपा ने हीरालाल गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed