{"_id":"67782e30cd29b5808b06c580","slug":"sugarcane-crushing-begins-after-rectification-of-turbine-fault-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-124987-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टरबाइन की खराबी को दूर कर गन्ने की पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टरबाइन की खराबी को दूर कर गन्ने की पेराई शुरू
Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। इंजीनियरों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार चीनी मिल की टरबाइन में आई खराबी को दूर कर लिया गया। 24 घंटे बाद मिल के पहिए डोले और पेराई शुरू हो गई। किसानों को राहत मिली है।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे अचानक किसान सहकारी चीनी मिल में टरबाइन की बैरिंग टूट गई थी। गन्ने की पेराई का कार्य ठप हो गया था। मिल कर्मियों ने टरबाइन में आई खराबी की जानकारी प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद को दी। मिल में आई खराबी को जीएम ने गंभीरता से लेते हुए रात में दिल्ली से बैरिंग की व्यवस्था कराई और सुबह से इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों को टरबाइन को ठीक करने में लगा दिया।
इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर बाद टरबाइन की खराबी को दूर कर लिया। चीनी मिल को चार बजे गन्ने की पेराई के लिए चालू कर दिया गया। मिल पर गन्ना आपूर्ति के लिए मौजूद किसानों ने जीएम की सराहना की है। किसान दीप नरायन वर्मा, राम सिंह पटेल, अनुराग सिंह, सर्वजीत वर्मा आदि ने बताया कि जीएम की कड़ी मेहनत से चीनी मिल 24 घंटे के अंदर चालू हो गई।