Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The dominance of the Kashi urban region in science and culture

Sultanpur News: विज्ञान और संस्कृति में काशी नगरीय प्रांत का दबदबा

Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The dominance of the Kashi urban region in science and culture
-सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज, विवेकानंद नगर में खुशी मनाते विजेता
सुल्तानपुर। विज्ञान के प्रयोगों से लेकर गणितीय कौशल और सांस्कृतिक ज्ञान तक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय विज्ञान, गणित एवं संस्कृति महोत्सव में काशी नगरीय प्रांत ने दो विधाओं में चैंपियन ट्रॉफी जीतकर दबदबा कायम किया, जबकि वैदिक गणित की चैंपियन ट्रॉफी गोरक्ष प्रांत के नाम रही। तीन दिवसीय महोत्सव का समापन शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज, विवेकानंद नगर में हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने और एकाग्रता बनाए रखने की अपील की। मुख्य अतिथि क्षेत्र सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार का कोई स्थान नहीं है। यहां या तो जीत मिलती है या सीखने का अवसर।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में गोरक्ष नगरीय प्रांत दूसरे और अवध नगरीय तीसरे स्थान पर रहा। वैदिक गणित में अवध नगरीय दूसरे और काशी नगरीय तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृति बोध परियोजना में गोरक्ष नगरीय दूसरे और अवध नगरीय तीसरे स्थान पर रहे। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ल ने नवाचार को सोच और दृष्टि के विस्तार का माध्यम बताया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। विज्ञान और गणित की विजेता टीमें 26 नवंबर को गोरखपुर और संस्कृति बोध परियोजना की टीम 22 नवंबर को कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed