{"_id":"5e7107218ebc3ea7c369ee93","slug":"sugar-mill-workers-playing-duty-without-pay-for-15-months-sultanpur-news-lko5140315156","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 माह से बिना वेतन के ड्यूटी बजा रहे चीनी मिल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 माह से बिना वेतन के ड्यूटी बजा रहे चीनी मिल कर्मी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मी 15 माह से बिना वेतन के ही डयूटी बजा रहे हैं। मिल के 320 कर्मियों का करीब नौ करोड़ रुपये चीनी मिल पर बकाया चल रहा है।
चीनी मिल कर्मियों को डीएम से लेकर जिले के प्रभारी मंत्री तक से बकाया वेतन की समस्या को लेकर फरियाद लगाई, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया है।
चीनी मिल कर्मी मुख्यमंत्री, प्रदेश के गन्ना मंत्री, जिले की सांसद समेत कई माननीयों व अधिकारियों को बकाया वेतन की समस्या को लेकर मांगपत्र भेज चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
शहर से सटे सैदपुर गांव में स्थित जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मी वेतन की समस्या से जूझ रहे हैं। चीनी मिल में 320 कर्मी कार्यरत हैं। इनमें स्थायी व सीजनल कर्मी शामिल हैं। किसानों को निर्धारित समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान करने में फेल हो चुकी चीनी मिल अपने कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
मिल में कार्यरत कर्मी बिना वेतन के ही करीब 15 माह से डयूटी बजा रहे हैं। चीनी मिल कर्मियों ने बकाया वेतन की समस्या को लेकर मिल की चेयरमैन/जिलाधिकारी सी.इंदुमती से लेकर जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह तक से अपनी फरियाद की थी, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया है।
मिल कर्मियों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के गन्ना मंत्री, गन्ना आयुक्त, जिले की सांसद मेनका गांधी, आप सांसद संजय सिंह, सभी विधायकों, एमएलसी समेत कई माननीयों व अधिकारियों को मांगपत्र भेजकर बकाया वेतन दिलाने की मांग की थी।
इसके बावजूद चीनी मिल कर्मियों को अभी तक बकाया वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन नहीं मिलने से चीनी मिल कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूर होकर चीनी मिल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम दे दिया है।
बकाया वेतन की मांग को लेकर मिल कर्मी पिछले दिनों से आवाज उठा रहे हैं। मार्च माह के शुरुआती दिनों में चीनी मिल कर्मियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था।
पांच मार्च 2020 को चीनी मिल पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय, मिल के जीएम रामजी सिंह, उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह और पूर्वांचल किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर संघ के बीच वार्ता हुई थी।
पूर्वांचल किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि वार्ता में यह तय हुआ था कि यदि 20 मार्च तक संपूर्ण 15 माह का बकाया वेतन भुगतान शासन स्तर से नहीं हो जाता है तो मिल कर्मी पूर्ण रूपेण चक्का जाम करने के लिए स्वतंत्र होंगे। उनका कहना है कि 20 मार्च तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने पर 21 मार्च को चक्का जाम कर दिया जाएगा।