फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill stalled due to malfunction in Rolla, farmers upset

रोला में खराबी से ठप हुई चीनी मिल, किसान परेशान

Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill stalled due to malfunction in Rolla, farmers upset
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे रोला में तकनीकी खराबी आ जाने से गन्ने की पेराई ठप हो गई। मिल के चीफ इंजीनियर समेत इंजीनियरिंग विभाग के अन्य तकनीकी स्टाफ रोला में आई खराबी को ठीक करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शाम तक मिल में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो पाई है। गन्ने की पेराई बंद हो जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को रोला में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मिल में गन्ने की पेराई ठप हो गई। मिल कर्मियों ने इसकी सूचना जीएम रामजी सिंह को दी। जीएम ने मिल के चीफ इंजीनियर समेत अन्य तकनीकी स्टाफ को रोला में आई खराबी को ठीक कराने में लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर मिल कर्मी रोला में आई खराबी को ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक खराबी ठीक नहीं हो पाई। इससे गन्ने की पेराई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गन्ने की पेराई ठप हो जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई है। जीएम रामजी सिंह ने बताया कि चीफ इंजीनियर समेत इंजीनियरिंग विभाग रोला को ठीक करने में लगे हैं। शीघ्र ही खराबी को ठीक कराकर गन्ने की पेराई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed