{"_id":"690ce2d7e92387c36305b435","slug":"students-showed-talent-in-competitions-won-prizes-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-143939-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, जीता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, जीता पुरस्कार
Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोपालपुर मधैया में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में चित्रकला, रंगोली, निबंध व भाषण जैसे विषय शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में रिया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशिका पांडेय द्वितीय और दुर्गेश पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। व्याख्यान प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज की श्रद्धा मिश्रा ने प्रथम, आर्या मिश्रा ने द्वितीय व प्रतिभा पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व संयोजक संजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य विजय शंकर शुक्ला ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश राज मिश्रा, राम कृपाल वर्मा, संजय निषाद, नन्हकू वर्मा, रंजीत शुक्ला, संतोष पांडेय, नरेंद्र यादव, सभाजीत यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।