{"_id":"66562f9dad51a1e9350068d2","slug":"students-injured-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-113971-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में छात्र-छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में छात्र-छात्रा घायल
Wed, 29 May 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर रसूलपुर बाजार के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली नगर के भट्टी जरौली (पैगापुर) निवासी लक्ष्मी यादव (24) व कोतवाली देहात थाने के कामतागंज निवासी सुरेंद्र प्रताप (22) अयोध्या जिले के किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करते हैं। दोनों एक ही कक्षा के छात्र हैं। मंगलवार सुबह सुरेंद्र बाइक से कॉलेज के लिए निकला और लक्ष्मी को साथ लेकर कॉलेज पहुंचा।
अवकाश होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सुरेंद्र चला रहा था जबकि लक्ष्मी पीछे बैठी थी। सुरेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर बल्दीराय थानाक्षेत्र के रसूलपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन ने सुरेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया गया जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।