{"_id":"57af5b984f1c1bc02bee4695","slug":"student-is-getting-aware-of-elders","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के लिए बड़ों को जागरूक कर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रगान के लिए बड़ों को जागरूक कर रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने ‘अमर उजाला’ के सहयोग से इस बार 70वें स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अनूठा करने की ठानी है। अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रगान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोशिश है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रगान के समय सुबह 8:10 बजे राष्ट्र के सम्मान में हर व्यक्ति कहीं 52 सेकेंड सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाए।
इसके लिए बच्चे गांवों में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। क्षेत्र के इंटरमीडिएट कॉलेज गौरा में शनिवार को विद्यालय प्रांगण में उप प्रधानाचार्य देवनरायन उपाध्याय ने बच्चों को राष्ट्रगान का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को घर, पड़ोस और गांव में लोगों को राष्ट्रगान के बारे में बताना है और देश के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:10 बजे सावधान मुद्रा में 52 सेकेंड खड़े रहने की अपील करना है।
विज्ञापन
चाहे मजदूर हों, रिक्शा चालक हों, किसान हों, गृहिणी हों या फिर नौकरीपेशा हों, सभी को 52 सेकेंड देश के नाम मुहिम से जोड़ना है। उप प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को भी इस मुहिम के प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंपते हुए समाजसेवियों को इससे जागरूक करने की बात कही।