फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Strictness will be done on illegal schools

Sultanpur News: अवैध स्कूलों पर की जाएगी सख्ती

Thu, 06 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strictness will be done on illegal schools
सुल्तानपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे माध्यमिक विद्यालयों की अब खैर नहीं होगी। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ बंद करो अवैध स्कूल अभियान चलाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 15 सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा विभाग को इस बात की जानकारी मिल रही थी कि जिले में कई स्कूल बिना मान्यता के अवैध ढंग से संचालित हो रहे हैं। इनमें अभिभावकों व छात्रों को गुमराह करके प्रवेश दिलाया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत बंद करो अवैध स्कूल अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच टीम में जीजीआईसी के प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी व 14 अन्य शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन




सात दिन में जांच टीम से मांगी रिपोर्ट : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने बताया कि जांच टीम को आवंटित ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया गया है। टीम को स्कूलों में छापा मारकर जांच करने व सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed