फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Streetlights are out of order, leaving the highway in darkness at night, threatening accidents every moment.

Sultanpur News: स्ट्रीट लाइटें खराब, रात में अंधेरे में डूब जाता है हाईवे, हर पल हादसे का डर

Sun, 28 Sep 2025 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Streetlights are out of order, leaving the highway in darkness at night, threatening accidents every moment.
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने तक बंद रोडलाइट से छाया अंधेरा। - फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने तक बंद रोडलाइट से छाया अंधेरा।
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर चौराहे से अहिमाने तक हाईवे के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इससे हाईवे रात में अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में हादसे का डर बना हुआ है। दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल को ज्ञापन देकर लाइटें दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पयागीपुर से अहिमाने तक पांच किलोमीटर की दूरी में डिवाइडर के बीच रोड लाइटें लगी हैं। लगभग तीन माह से ये लाइटें खराब हैं। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए जगह-जगह सजावट का काम चल रहा है। वहीं, शाम होते ही पयागीपुर चौराहे से अहिमाने तक सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। इससे दुर्घटनाओं के साथ ही छिनैती व लूट का खतरा भी बना रहता है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने लाइटों को जलवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरि, राजेंद्र कसौधन, शंकर लाल, हरिकेश पांडेय व चरणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed