फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stolen goods from railway site found here at Kabadi

कबाड़ी के यहां मिला रेल साइट से चोरी हुआ सामान-

Sat, 14 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods from railway site found here at Kabadi
अमेठी। रेल दोहरीकरण के कार्य में जुटी एक कंपनी की साइट से चोरी हुई करीब छह लाख रुपये कीमत की लोहे की शटरिंग व सरिया शुक्रवार को शहर स्थित एक कबाड़ी की दुकान से बरामद हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रेल दोहरीकरण की राह में आने वाले बड़े नालों व माइनर पर पुल बनाने का कार्य करने वाली कंपनी केईसी ने गौरीगंज में गोंडा निवासी राहुल सिंह को बतौर पेटी कांट्रैक्टर काम दिया है।
विज्ञापन

राहुल सिंह की ओर से गौरीगंज में लोदी नाला पर पुल बनाने का काम करीब पूरा हो चुका है। अभी बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया व शटरिंग वहां पर पड़ी थी। इसी साइट पर बड़ी मात्रा में रखी शटरिंग व सरिया पिछले दिनों अलग-अलग तिथियों में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरत की बात यह रही कि ठेकेदार ने चोरी की जानकारी पुलिस को नहीं दी। शुक्रवार को स्थानीय थाने की पुलिस ने प्रभारी एसओ संतोष सिंह के नेतृत्व में सैंठा रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान और गोदाम पर छापा मारा तो बड़ी मात्रा में रेलवे साइट से चोरी शटरिंग व सरिया बरामद हुआ।

छापामारी के बाद पुलिस सरिया को कबाड़ी की दुकान पर सील करने के साथ ही शटरिंग को एक वाहन पर लदवाकर थाने लाई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पेटी कांट्रैक्टर ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसओ ने माल बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed