{"_id":"6720656b7ef43009200152a8","slug":"stf-arrested-robber-with-bounty-of-one-lakh-who-was-absconding-in-bullion-robbery-case-in-sultanpur-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराफा डकैती कांड: एक लाख के इनामी डकैत को एसटीएफ ने दबोचा, दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम; दो अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा डकैती कांड: एक लाख के इनामी डकैत को एसटीएफ ने दबोचा, दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम; दो अभी भी फरार
Tue, 29 Oct 2024 10:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:02 AM IST
सार
सराफ की दुकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी अरबाज और फुरकान फरार चल हैं। इनकी तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते एएसपी अखंड प्रताप सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एसटीएफ ने सोमवार की रात सराफा डकैती कांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी डकैत अंकित यादव को गिरफ्तार किया है। बीती 28 अगस्त को घटना को अंजाम दिया गया था। दो बदमाश अभी भी फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। इससे पहले दो डकैत मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं। नौ बदमाश जेल में हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित भरत जी सराफ की दुकान में 28 अगस्त को दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसमें अंकित यादव, मंगेश यादव, अरबाज, फुरकान और अनुज प्रताप सिंह शामिल थे। ये पांचों असलहा लेकर दुकान में घुसकर डकैती करके भाग निकले थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सर्वे में खुलासा: बचत ज्यादा और कम खर्च में यूपी की महिलाएं बेजोड़, उधार से बनाए रखती हैं दूरी, ये राज्य टॉप पर
विज्ञापन
Trending Videos
नौ बदमाश भेजे जा चुके जेल
इस वारदात में कुल 15 बदमाश शामिल थे। इनमें 14 के नाम जांच के दौरान सामने आ गए थे। इनमें से डकैती का मास्टरमाइंड विपिन सिंह दूसरे केस में रायबरेली कोर्ट में सरेंडर करके पहले ही जेल चला गया था। उसको रिमांड लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसके अलावा आठ और बदमाशों को जेल भेजा गया।लूट का माल किया गया बरामद
दुकान में घुसकर डकैती करने वाले मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। साथ ही दुकान से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अंकित यादव, अरबाज और फुरकान फरार चल रहे थे। सोमवार की रात एसटीएफ ने अंकित यादव को भी दबोच लिया। अंकित, मूल रूप से प्रतापगढ़ के हरिपुरा थाना क्षेत्र के आसपुर देवसरा का रहने वाला है।यह भी पढ़ेंः- शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें