फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deepotsav has begun: Dhanteras is today, know the auspicious time for shopping, avoid buying goods at this tim

शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें

Tue, 29 Oct 2024 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Oct 2024 07:48 AM IST
सार

Dhanteras 2024: दीपोत्सव की शुरुआत आज से हो गई है। धनतेरस के साथ घरों और बाजारों का माहौल त्योहारमय हो गया है। इस बार दीपोत्सव छह दिन का होगा। 

विज्ञापन
Deepotsav has begun: Dhanteras is today, know the auspicious time for shopping, avoid buying goods at this tim
धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से मंगलवार को हो रही है। धनतेरस सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान धन्वंतरि का घरों में प्रवेश होता है। इस बार दीपोत्सव पांच दिन के बजाय छह दिन का होगा।

विज्ञापन


इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा। इसके अलावा धनतेरस पर सुबह 7:48 बजे तक इंद्र योग है, उसके बाद वैधृति योग बनेगा। उस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 6:34 बजे तक है, उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा। धन त्रयोदशी तिथि पर किसी भी प्रकार की धातु की खरीदारी को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन


इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्तूबर सुबह 11 बजे से अगले दिन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:05 बजे तक है। धनतेरस पर गणेश, लक्ष्मी मूर्ति, खील बताशे, प्रॉपर्टी, सोना, चांदी, पीतल, आभूषण, नए बर्तन, नए कपड़े, खड़ा धनिया और झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है। इसके अतिरिक्त वाहन, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्राॅनिक सामान आदि खरीदना शुभ व समृद्धिकारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, अति शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में 29 अक्तूबर शाम 05ः25 बजे से 07ः57 बजे तक, (शुभ) वृषभ लग्र शाम 06:20 बजे से 08:16 बजे तक, 29 अक्तूबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त प्रात: 10:26 बजे से 11:50 बजे तक, अमृत मुहूर्त 11:50 बजे से दिन में 01:14 तक, लाभ मुहूर्त शाम 07:02 से 08:38 बजे तक, शुभ मुहूर्त रात्रि 10:14 से 11:50 बजे तक, अमृत मुहूर्त रात्रि 11:50 से रात्रि 01:16 बजे तक रहेगा।

राहुकाल में खरीदारी करने से बचें

Deepotsav has begun: Dhanteras is today, know the auspicious time for shopping, avoid buying goods at this tim
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
अभिजित मुहूर्त 29 अक्तूबर को दिन में 11:27 बजे से 12:12 बजे तक रहेगा। राहुकाल अपराह्न 02:38 बजे से 04:02 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी करने से बचें। 30 अक्तूबर को शुभ चौघड़िया लाभ मुहूर्त सुबह 09:02 बजे से 10:26 बजे तक, अमृत मुहूर्त 11:26 बजे से 11 :50 बजे तक रहेगा।

सीएम योगी-अखिलेश ने दी बधाई

Deepotsav has begun: Dhanteras is today, know the auspicious time for shopping, avoid buying goods at this tim
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में योगी ने कहा कि धनतेरस भारत के सनातन हिंदू धर्म के पुरुषार्थ चतुष्ट्य में धर्म के साथ अर्थ का भी द्योतक है। धनतेरस आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती भी है। जो समाज स्वस्थ होगा, वही समृद्धि को भी प्राप्त करेगा। उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं तथा उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से अग्रणी प्रदेश के रूप में स्थापित हो। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी धनतेरस की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed