फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   link fraud slp

Sultanpur News: एसबीआई एप का लिंक भेजकर बुजुर्ग से 4.98 लाख की ठगी

Mon, 02 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
link fraud slp
सुल्तानपुर। एसबीआई के योनो एप डाउनलोड करने के लिए मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से छह बार में 4.98 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने घटना के तत्काल बाद बैंक, साइबर हेल्पलाइन और साइबर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के पटेल नगर विनोबापुरी निवासी बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद वर्मा के मुताबिक उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। उनके मुताबिक एक फरवरी को उनके मोबाइल पर एसबीआई योनो एप डाउनलोड करने के संबंध में एक लिंक आया था। लिंक खोलने पर बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाने लगी। संदेह होने पर उन्होंने जानकारी साझा नहीं की। आरोप है कि अगले दिन दो फरवरी को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल बैंक की हेल्पलाइन पर सूचना दी और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। तीन फरवरी को बैंक शाखा पहुंचकर लिखित शिकायत दी। खाते का मिनी स्टेटमेंट निकलवाने पर छह बार में कुल 4.98 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed