{"_id":"5ed6713d8ebc3e903c17f29d","slug":"stepfather-shot-dead-sultanpur-news-lko524167799","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के विवाह से नाराज बेटे ने साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के विवाह से नाराज बेटे ने साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चतुरपुर गांव में मंगलवार को मां के प्रेम विवाह से नाराज किशोर उम्र बेटे ने साथियों के साथ मिलकर सौतेल बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त मौजूद मृतक का भाई बाल-बाल बचा। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के चतुरपुर गांव निवासी सूरजभान की शादी सुमन के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमन से एक बेटा पैदा हुआ था। बेटा पैदा होने के कुछ वर्ष बाद ही सूरजभान की मौत हो गई थी। एक वर्ष पूर्व सुमन ने कादीपुर क्षेत्र के बक्शूपुर मिठनेपुर गांव निवासी विनीत से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
इस विवाह से सुमन का बेटा (17) काफी नाराज था। मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे विनीत अपने भाई सूरज के साथ बाइक से चतुरपुर गांव सुमन से मिलने जा रहा था। दोनों भाई गांव के पास पहुंचे थे। तभी रास्ते में पहले से बैठे सुमन के नाबालिग बेटे व दो अन्य युवकों ने लोहे के रॉड से मारकर दोनों को बाइक से गिरा दिया।
विज्ञापन
जब तक विनीत और सूरज संभलते बेटे व अन्य दो युवकों ने विनीत को गोली मार दी। किसी तरह से जान बचाकर भागे सूरज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में विनीत को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाल कादीपुर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक विनीत की पत्नी सुमन की तहरीर पर आरोपी बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।