{"_id":"64eb955917759f3bbe0345f6","slug":"state-level-kabaddi-competition-will-be-held-on-30-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-2115-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 30 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 30 को होगी
Sun, 27 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी गंगाशरण मिश्र की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर 30 अगस्त को कैशमनी कबड्डी प्रतियोगिता शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसके व्यवस्थापक मुनेंद्र मिश्र ने बताया जिला ओलंपिक संघ के दिशा-निर्देश पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
एक दिवसीय प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें अमेठी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, अयोध्या और सुल्तानपुर जिले के खिलाड़ियों के साथ अन्य टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन ने बताया कि विजेता व उप विजेता टीम को नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी चल रही है।