फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP's slogan, empty plot is ours: Brajesh Pathak

सपा का रहा नारा, खाली प्लॉट हमारा : ब्रजेश पाठक

Sun, 30 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP's slogan, empty plot is ours: Brajesh Pathak
तिकोनिया पार्क में शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत करते भाजपाई।   -संवाद
लंभुआ/सुल्तानपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश में वर्ष 2014 व प्रदेश में वर्ष 2017 के पहले स्थितियां बहुत खराब थीं। भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी। देश भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर पहुंचने वाला था। खाली प्लाट हमारा का सपा का नारा रहा। शनिवार को लंभुआ व सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सभा करते हुए उन्होंने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के समय हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कई मंत्री जेल में रहे। देश की छवि खराब हो गई थी। जब केंद्र में मोदी सरकार आई तो उनके सामने देश की छवि सुधारने व पं. दीनदयाल उपाध्याय की मंशा को धरातल पर उतारने की चुनौती थी।
विज्ञापन



वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाएं ठीक से लागू नहीं हो पाती थीं। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर स्थिति में बदलाव आया है। कमल पर वोट अपराध पर चोट का शगल बन गया है। आज गुंडे या तो जेल में हैं या फिर बाहर। प्रदेश में अमन-चैन स्थापित होने से बाहर के निवेशक बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आ रहे हैं। सुधारों से विश्व में देश पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। जल्द ही तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आज जनता को इनका लाभ मिल रहा है। योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी व नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगते हुए स्वयं को सुल्तानपुर का सेवक बताया।


कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से विकास होगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में डिप्टी सीएम ने मुख्तार अंसारी को हुई सजा को न्याय की जीत बताया। कहा कि भाजपा सरकार मुकदमों की अच्छी पैरवी करती है।


इसके पहले लंभुआ व सुल्तानपुर में डिप्टी सीएम का विधायक सीताराम वर्मा, सुशील त्रिपाठी, व्यापारी नेता रविंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, विधायक विनोद सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी शंकर गिरी, विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य ने स्वागत किया। इसके पहले पुलिस लाइंस में बने हेलीपैड पर डीएम जसजीत कौर व एसपी ने उनकी अगवानी की।





जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। शहरी क्षेत्र में 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब है। चुनाव प्रचार में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे की आपूर्ति मिल रही है जिस पर लोग मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed