{"_id":"6171aef4df01a03de125e1ea","slug":"sports-sultanpur-news-lko6010854167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में होगी परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में होगी परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की वार्षिक जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर में होगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बीएसए ने समय सारिणी घोषित की है।
कोरोना संक्रमण की वजह से शैक्षिक सत्र 2019-20 तथा 2020-21 में परिषदीय विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो पाई थीं। इस बार प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किया है। इसके बाद बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता 30 अक्तूबर तक कराने की नसीहत दी है। वहीं, विकास खंड स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया गया है। जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं 25 नवंबर तक आयोजित कराई जाएंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में विकासखंड स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की सूची जिला मुख्यालय पर मंगाई जाएगी। इसके बाद जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम निर्धारित कर आयोजन किया जाएगा। बच्चों की खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबाल, खो-खो, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, जूडो, बास्केटबॉल, तैराकी, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, हैंडबॉल आदि के आयोजन होंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, लोकनृत्य आदि का आयोजन कराया जाएगा।