फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sports grounds ready; rural talent to get a national platform

Sultanpur News: खेल मैदान तैयार, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sports grounds ready; rural talent to get a national platform
 लंभुआ के नेवा दानूपुर गांव का खेल मैदान। स्रोत- ग्रामीण
सुल्तानपुर। जिले के गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अब अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिले के 14 ब्लॉकों में 140 नए खेल मैदान तैयार किए गए हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत में बनाए गए इन मैदानों पर जल्द ही खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक खेल मैदान के निर्माण पर करीब 12 से 15 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इन मैदानों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों के अभ्यास और आयोजन की सुविधा होगी। खिलाड़ियों के लिए स्टोर रूम, चेंजिंग रूम और प्रसाधन की व्यवस्था की गई है। मैदानों के किनारे पैदल पथ बनाया गया है। स्थानीय लोग सुबह-शाम टहलने के लिए इनका उपयोग कर सकेंगे। इन मैदानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की दी जिम्मेदारी
मैदानों के निर्माण के बाद अब इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों पर है। खेल सामग्री उपलब्ध होने के बाद मैदानों का उपयोग बढ़ने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा। प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही खेल सामग्री का वितरण होगा जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि जिले में 1654 महिला और पुरुष युवक मंगल दल गठित हो चुके हैं। खेल सामग्री प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही इसका वितरण कराया जाएगा। बेहतर सुविधाएं मिलने से गांवों के खिलाड़ी जिला स्तर से आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed