{"_id":"bdca99d26f4e1aad6606953ef70b33bc","slug":"sports-complex-in-every-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विकास खंड में बनेंगे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विकास खंड में बनेंगे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। खेल प्रेमियों के लिए यह खबर सुकून पहुंचाने वाली है। हालात अनुकूल रहे तो जल्द ही राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की स्थापना होगी। छह एकड़ भूमि पर बनने वाले एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
यहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी।
खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स योजना लागू की गई है। योजना के तहत ग्रामीणांचल की खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें संबंधित खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड में एक-एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
योजना का संचालन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से किया जाएगा। इसकी अनुमति शासन से मिल गई है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स छह एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण में दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शासन की अनुमति मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी विकास खंड में जमीन की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन