फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sporadic flooding from rainfall

Sultanpur News: बारिश से जगह जगह जलभराव

Wed, 02 Jul 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sporadic flooding from rainfall
शहर के विवेकनगर चौराहे पर बारिश का भरा पानी।
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश से शहर के बस स्टेशन और सब्जी मंडी की सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। खेती किसानी के काम में तेजी आई है। वहीं बारिश के दौरान बिजली गिरने से शिवगढ़ निवासी हसीब झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मंगलवार को अपराह्न बारिश का दौर शुरू हुआ और दो-तीन बार में डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। शहर के बस स्टेशन, सब्जी मंडी, दरियापुर आदि इलाकों में जलभराव होने से आवागमन में दिक्कत हुई।  मंगलवार शाम हुई बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को बाहर निकलने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। बस स्टेशन, पंच रास्ता, शास्त्रीनगर, बढ़ैयावीर, पांचोपीरन, नार्मल चौराहा, राहुल चौराहा, ओम नगर समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव से लाेग परेशान रहे। पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों में घुसा बारिश का पानी
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। अहिमाने बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल हो गई है। मंगलवार शाम को सिर्फ आधे घंटे तक हुई बारिश से मोहल्ले में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बाजार में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित नालियों का पानी उफना कर घरों में घुस गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed