{"_id":"6ab8134908e9e1e38e094f24","slug":"accused-arrested-for-shooting-a-youth-over-a-grudge-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165890-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर। रंजिश में सरावां निवासी राजन गौतम को बुधवार शाम गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में प्रयोग किया असलहा व कारतूस मिला है।
सरावां निवासी राजन गौतम को 23 सितंबर की शाम विपक्षियों ने रंजिश में गोली मार दी थी। उनकी चाची की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। राजन का इलाज केजीएमयू ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उनकी हालत अब सामान्य है।
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि शनिवार को उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से आरोपी सरावां निवासी शिवम राजभर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने प्रधानी के आगामी चुनाव में राजन गौतम और शुभम शुक्ल के बीच रंजिश की बात पुलिस को बताई है। बताया प्रकरण में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। शिवम राजभर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।