{"_id":"6ab817a9b1d162cccc077b24","slug":"ganpati-procession-amidst-a-light-drizzle-city-echoes-with-chants-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165901-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रिमझिम फुहार के बीच निकले गणपति, जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रिमझिम फुहार के बीच निकले गणपति, जयकारों से गूंजा शहर
Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विसर्जन के लिए जाती गणपति प्रतिमा
सुल्तानपुर। बारिश और रिमझिम फुहार के बीच शनिवार देर शाम शहर गणपति बप्पा की विदाई के रंग में रंग गया। विभिन्न पूजा पंडालों से निकली विसर्जन शोभायात्राओं में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते नजर आए। खराब मौसम भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सका।
शहर के चौक स्थित गणेश पूजा व्यवस्था कैंप का शुभारंभ एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया और सीओ नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल और संयोजक अनिल द्विवेदी ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
व्यवस्था समिति के मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ल ने बताया कि 48 से अधिक प्रतिमाओं की शोभायात्रा चौक से शुरू होकर ठठेरी बाजार, रुद्रनगर, रेलवे स्टेशन रोड, मेडिकल कॉलेज तिराहा, पंचमुखी चौराहा और गुरु नानक देव मार्ग होते हुए सीताकुंड घाट पहुंची। घाट पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। गोमती का जलस्तर बढ़ा होने से महिलाओं और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
छह दर्जन समितियों को मिला अभिनंदन पत्र
गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल और संयोजक अनिल द्विवेदी ने शहर में गणेश उत्सव आयोजित करने वाली करीब छह दर्जन पूजा समितियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। समितियों के पदाधिकारियों ने पखवाड़े भर विविध आयोजनों के माध्यम से उत्सव को आगे बढ़ाया।
बारिश में रेनकोट बना ‘ड्रेस कोड’
रुहट्टा गली में गणेश पूजा समिति की विसर्जन शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। बारिश के बीच समिति के कार्यकर्ता रेनकोट पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच भी उत्साह बनाए रखा। राजकुमार सोनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बारिश से बचाने के लिए इस बार रेनकोट को ड्रेस कोड बनाया गया था।