फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Special prayers on Good Friday

गुड फ्राइडे परविशेष प्रार्थना सभाएं

Fri, 25 Mar 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Special prayers on Good Friday
गुड फ्राईडे पर विशेष प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं कीं। प्रार्थना सभाओं में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रभु यीशु के उपदेशों को पढ़कर सुनाया गया।  

विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के दोनों गिरजाघरों में दिन भर विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं।

सिविल लाइन स्थित संत पॉल कैथोलिक चर्च व स्टेडियम के निकट स्थित क्राइस्ट चर्च में दिन भर प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभाएं होती रहीं। ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था। इस दिन जीवन भर लोगों में प्रेम और विश्वास जगाने वाले प्रभु यीशु को याद किया जाता है। उनके उपदेशों को पढ़कर सुनाया जाता है। लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रेम, सत्य और विश्वास के पथ पर चलने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन


ईसाई समुदाय के लोगों ने दिन भर यीशु से पापों के लिए क्षमा मांगी। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने प्रभु ईसा मसीह से देश की तरक्की, शांति और खुशहाली की कामना की। गुड फ्राइडे पर लोगों ने सुबह से ही सिविल लाइन व पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट स्थित गिरजाघरों में एकत्र होकर प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया। गिरजाघरों में देर शाम तक विविध कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed