फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Special intensive revision of assembly voters for the ninth time

Sultanpur News: विधानसभा के मतदाताओं का नौवीं बार विशेष गहन पुनरीक्षण

Tue, 28 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Special intensive revision of assembly voters for the ninth time
सुल्तानपुर। विधानसभा के 18,43,789 मतदाताओं का चार नवंबर से नौवीं बार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एक जनवरी 2026 की अर्हता के आधार पर शुरू होगा। इस संंबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके उन्हें केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। चार नवंबर से बीएलओ घर-घर पहुंचकर प्रत्येक मतदाताओं को गणना पत्रक देंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक मतदाताओं को उस गणना पत्रक को भरना होगा। चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलने वाले घर-घर सर्वे अभियान के बीच बीएलओ पहुंचकर भरा हुआ गणना पत्रक वापस लेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि गणना पत्रक के पीछे आयोग की गाइडलाइन मतदाताओं की सहूलियत के लिए छपी रहेगी। मतदाता उसे देखकर गणना पत्रक भर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में अंतिम बार वर्ष 2003 में एसआईआर हुआ था। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उसका आधार भी रहेगा। इसके पहले 1951 से लेकर वर्ष 2003 तक आठ बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है। चार नवंबर से शुरू हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 2053 बीएलओ और 208 सुपरवाइजर लगाए जा रहे हैं। तीन नवंबर तक उन्हें प्रशिक्षण देकर आयोग की गाइडलाइन के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ विधानसभा के 18,43,789 मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण करेंगे। चार दिसंबर के बाद आयोग के अन्य पुनरीक्षण संबंधी कार्य होंगे। नौ दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। उसके निस्तारण के बाद सात फरवरी 2026 को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed