{"_id":"afb2a3a9599ce3083669981e3e990fbc","slug":"sp-mla-s-brother-shot-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के भाई को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के भाई को बदमाशों ने मारी गोली
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के लंभुआ विधायक संतोष पांडेय के छोटे भाई पर मंगलवार रात दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने अत्याधुनिक असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। विधायक के भाई को चार गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल विधायक के भाई को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के भदैंया गांव निवासी विधायक संतोष पांडेय के छोटे भाई मनोज पांडेय (32) पुत्र रामचंद्र पांडेय मंगलवार को रात करीब साढ़े आठ बजे इंडिका कार से प्रतापगढ़ से साथियों के साथ वापस लौट रहे थे।
रास्ते में अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के पास कार को ओवरटेक कर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमले में मनोज पांडेय को चार गोलियां लगीं और वे वाहन में ही गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनोज पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि मनोज पांडेय की हालत गंभीर है। पता चला है कि उन्हें प्रतापगंज बाजार के पास गोली मारी गई है।
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनय यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल स्पष्ट नहीं है। वहीं पुलिस अधीक्षक अमेठी हीरालाल ने घटना से अनभिज्ञता जताई।