फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP leader's sons beat the outpost incharge

सपा नेता के बेटों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहे चौकी इंचार्ज से की हाथापाई

Fri, 03 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
SP leader's sons beat the outpost incharge
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पहुंचे चौक घंटा घर इंचार्ज के साथ सपा नेता के बेटों ने हाथापाई की। चौकी इंचार्ज की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर सपा नेता के दो पुत्रों के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ला निवासी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद की पंचरास्ता के पास हमीद मार्केट है। मार्केट में सपा नेता के बेटे समीर की इलेक्ट्रिकल की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर चौक घंटा घर इंचार्ज विजय गुप्ता सोशल डिस्टेंसिंग की जांच करने निकले थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान हमीद मार्केट में सपा नेता के बेटे समीर की दुकान पर काफी भीड़ लगी थी। दरोगा ने दुकान पर भीड़ लगाए लोगों को डांटना शुरू कर दिया। इससे नाराज सपा नेता के बेटे समीर व नौशाद ने दरोगा के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने घटना की सूचना नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान को दी। सूचना के बाद कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सपा नेता के बेटे समीर को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान ने बताया कि दरोगा विजय गुप्ता की तहरीर पर आरोपी समीर, नौशाद के साथ ही साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed