{"_id":"6a5918470b9714dba306c795","slug":"south-feeder-shut-down-for-seven-hours-20000-consumers-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-160697-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात घंटे बंद रहा साउथ फीडर, 20 हजार उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात घंटे बंद रहा साउथ फीडर, 20 हजार उपभोक्ता बेहाल
Thu, 16 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
दूबेपुर। अमहट-दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य ने बृहस्पतिवार को करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ा दी। टीपीनगर उपकेंद्र के साउथ फीडर को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक बंद रखने से सात घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इसके चलते भीषण गर्मी और उमस के बीच बहलोलपुर, रामापुर, रसूलपुर समेत कई गांवों के लोगों को दिनभर परेशानी उठाना पड़ी।
कटौती के दौरान सड़क किनारे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बीच नया विद्युत पोल भी लगाया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए सुरक्षा कारणों से वितरण निगम ने पूरे साउथ फीडर की आपूर्ति बंद कर दी थी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद रहे। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद शाम सात बजे साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बदला ट्रांसफार्मर पांच घंटे में फिर फुंका
भदैंया। बेलासदा गांव में चार दिन बाद बदला गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर महज पांच घंटे में ही फुंक गया। इससे 35 घरों की बिजली आपूर्ति फिर ठप हो गई और तीन नलकूप बंद रहने से धान की रोपाई भी प्रभावित रही। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के पास खेत में लगा ट्रांसफार्मर बुधवार को बदला गया था, लेकिन रात में फिर खराब हो गया। इससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से 35 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। तीन नलकूप बंद होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उधर, बुधवार रात नौ से 12 बजे तक लोलेपुर और भदैंया उपकेंद्रों पर रोस्टिंग के तहत बिजली कटौती की गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच 60 गांवों के लोग परेशान रहे। (संवाद)