फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Son refuses to take corona positive father's body

परिवारीजनों ने कोरोना पॉजिटिव का शव लेने से किया इंकार

Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Son refuses to take corona positive father's body
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना से हुई मौत के मामले में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा देखने को मिली। पहले बेटे के पिता का शव लेने के इंकार के बाद तीन दिन तक शव मॉर्च्यूरी में पड़ा रहा। जब प्रशासन ने अंतिम संस्कार की पहल की तो हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर डोम ने इंकार कर दिया। एसडीएम के समझाने के बाद किसी तरह शवदाह हो सका।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई से प्राइवेट कार से 18 जून को लौटे कादीपुर खुर्द निवासी एक प्रौढ़ की उसी दिन अचानक घर पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मौत को संदिग्ध मानते हुए उसे अपने कब्जे में लेते हुए सैंपलिंग की थी।
विज्ञापन

21 जून को प्रौढ़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाने की सूचना दी। सूचना के बाद बेटे ने शव को ले जाने के लिए दो दिनों तक प्रशासन को उलझाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में सोमवार देर रात बेटे ने पिता का शव लेने से इंकार कर दिया। उसने स्वास्थ्य विभाग को लिखित सूचना देते हुए प्रशासन की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराने का आग्रह किया। मंगलवार को प्रशासन ने शहर के गोमती नदी के किनारे हथियानाला स्थित शवदाह स्थल पर अंतिम संस्कार का निर्णय लेते हुए घाट के डोम को निर्देश दिया।
कोरोना पॉजिटिव मरीज के अंतिम संस्कार की सूचना से डोम के भी हाथ-पांव फूल गए। साथ ही मोहल्ले के लोगों ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया। डोम के इंकार करने की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे एसडीएम सदर रामजी लाल ने डोम को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। डोम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट उपलब्ध कराई गई। इसके बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कराया जा सका।

उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल ने बताया कि प्रौढ़ के परिवारीजनों ने सोमवार की रात स्वास्थ्य विभाग को लिखित सूचना देते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग से मंगलवार को सूचना मिलने पर तहसीलदार को भेजकर डोम को निर्देशित किया गया। डोम ने उन्हें मना कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य व पुलिस टीम के साथ पहुंचकर डोम को मैंने राजी किया। डोम को किट समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराकर शासन की गाइड लाइन के तहत शवदाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed