{"_id":"603e6f898ebc3ee96a2d8cf5","slug":"son-escaped-after-leaving-father-s-deadbody-and-absconded-sultanpur-news-lko567579716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत के बाद शव छोड़कर फरार हुआ पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की मौत के बाद शव छोड़कर फरार हुआ पुत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। पिता की मौत के बाद बड़े पुत्र ने पिता के शव को मंगलवार की सुबह गांव लाकर छोड़ दिया और खुद फरार हो गया। छोटे भाइयों ने बड़े भाई और भाभी पर साजिश का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भपटा गांव निवासी मोतीलाल चौरसिया लेखपाल थे। दो वर्ष पूर्व ही वे सेवानिवृत्त हुए थे। मोतीलाल के तीन पुत्र हैं। बड़ा बेटा शिवचंद्र सुल्तानपुर शहर के लंबरदार का पुरवा में हता है। छोटे बेटे पवन और अरविंद गांव में रहते हैं।
कुछ माह पूर्व शिवचंद्र पिता को अपने साथ लेकर लंबरदार का पुरवा स्थित आवास पर चला गया था। मंगलवार की सुबह आठ बजे शिवचंद्र एक वाहन से मोतीलाल के शव को लेकर भपटा गांव पहुंचा और घर के सामने रखकर चला गया।
विज्ञापन
जब तक घर वाले कुछ समझते शिवचंद्र जा चुका था। मृतक के पुत्र पवन ने थाने में ऊपने भाई शिवचंद्र व उसकी पत्नी सुशीला पर पिता की मौत की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि भपटा गांव के एक सेवानिवृत्त लेखपाल शहर में अपने एक बेटे के साथ रहते थे। उनकी मौत हुई है। एक भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।