फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Son beats father and sister due to greed for property

Sultanpur News: संपत्ति के लालच में बेटे ने पिता व बहन को पीटा

Fri, 05 Apr 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Son beats father and sister due to greed for property
अखंंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र अखंडनगर के टिकरी गांव में बेटे पर संपत्ति की लालच में पिता और बहन की पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बेटे ने असलहे से उनपर जानलेवा हमले का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के विजय प्रकाश मिश्र का आरोप है कि उनका पुत्र पवन कुमार मिश्र उर्फ मोनू नशे का आदी है। इसके लिए बार-बार पैसा मांगता रहता है। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। पुत्र के इस कृत्य से आजिज विजय प्रकाश ने अपनी सेवा के लिए पुत्री रोशनी को अपने पास रखा है। इससे मोनू को शक कि वे अपनी संपत्ति बेटी को लिख देंगे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मोनू नशे में असलहा लेकर घर पहुंचा। उसने विजय प्रकाश के सिर पर असलहा सटा दिया। रोशनी ने मोनू के हाथ से असलहा छीन लिया। इससे नाराज मोनू ने पिता और बहन को जमकर मारापीटा। उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव ने बताया कि बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed