फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Soldier and a crook injured in an encounter

प्रतापगढ के शातिर बदमाशों से स्वाट व पुलिस टीम की मुठभेड़

Mon, 15 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Soldier and a crook injured in an encounter
सुल्तानपुर। प्रतापगढ़ जिले के दो शातिर बदमाशों से सोमवार की सुबह स्वाट और पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। मौके का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल सिपाही और बदमाश को पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस के साथ ही एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोमवार की सुबह करीब तीन बजे क्षेत्र के महमूदपुर नहर पुलिया के पास गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओ कोतवाली देहात ने इसकी सूचना स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अजय प्रताप सिंह भी स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद ही एक बाइक पर दो युवक आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकना का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की फायरिंग में कोतवाली देहात में तैनात सिपाही बालेंद्र यादव घायल हो गए। स्वाट टीम और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान दिनेश प्रताप सिंह निवासी पयागपुर थाना कन्धई जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि फरार होने वाला बदमाश दिनेश वर्मा निवासी भरथीपुर थाना कन्धई जिला प्रतापगढ़ है।
पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश दिनेश प्रताप सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह ने बताया कि दिनेश प्रताप सिंह ने पूछताछ में बताया कि पिछले दिनों वह और उसके साथियों ने कोतवाली चांदा व कोतवाली लंभुआ में राहगीर से छिनैती की थी।
साथ ही अमेठी के थाना संग्रामपुर के क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं मार्च माह में असरवन गांव के पास राहगीर से मोबाइल व पैसे लूटे थे। पुलिस को घटना स्थल से तमंचा, खाली कारतूस, जिंदा कारतूस के साथ ही एक बाइक मिली है।

दूसरी ओर एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश पर प्रतापगढ़ जिले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बदमाश को पकड़ने वाली स्वाट व पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने के साथ ही टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed