फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sold bad seeds, now will have to pay compensation

Sultanpur News: 33 सौ का खराब बीज बेचा, अब देनी पड़ेगी 59 हजार क्षतिपूर्ति

Wed, 29 May 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sold bad seeds, now will have to pay compensation
सुल्तानपुर। धान की बुआई के लिए किसान को 33 सौ रुपये का खराब बीज बेचने वाले दुकानदार को अब 59 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति देनी पड़ेगी। जिला उपभोक्ता फोरम ने किसान के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन



कुड़वार ब्लॉक क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र ने शहर के नेशनल टॉकीज रोड स्थित अशोक ब्रदर्स की दुकान से जून 2017 में 12 किग्रा. शंकर धान का बीज 3,300 रुपये में खरीदा था। बुआई कराने पर जमाव नहीं हुआ तो हरिश्चंद्र ने नुकसान की भरपाई के लिए दुकानदार को नोटिस भिजवाया लेकिन क्षतिपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने 16 सितंबर 2017 को दुकान के प्रबंधक के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर करके 59,050 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी थी। इसमें बीज, जुताई व खाद का खर्च मिलाकर 9,050 रुपये का नुकसान होने और फसल तैयार होने पर 50 हजार रुपये का फायदा होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने जवाब में बीज बेचने से ही इंकार कर दिया। फोरम के अध्यक्ष रामलखन सिंह चंद्रौल व सदस्य भारत भूषण तिवारी ने दुकानदार को क्षतिपूर्ति देने के लिए जिम्मेदार मानते हुए एक माह में 59,050 रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही शारीरिक व मानसिक कष्ट के लिए तीन हजार व वाद व्यय के लिए दो हजार रुपये भी देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed