{"_id":"5dc5a1e48ebc3e5b5a31d80a","slug":"social-media-sultanpur-news-lko4910778199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अयोध्या प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस विभाग के आईटी सेल ने सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों को भड़काऊ पोस्ट, कमेंट या कोई भी फोटो भेजने से बचने को कहा है।
अफसरों का कहना है कि ऐसा होने पर न सिर्फ केस दर्ज करवाया जाएगा बल्कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसे जेल भी भेजा जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोनों पक्षों से जुड़े समुदायों के बीच आपसी भाई चारा कायम रहे इसके लिए प्रशासन हर संभव कोशिश में जुटा है। प्रशासन का मानना है कि गड़बड़ी की स्थिति अफवाहों की वजह से उत्पन्न होती है।
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से जारी निर्देश मिलने के बाद जिले में पुलिस महकमे की ओर से पहले से गठित आईटी सेल को और सक्रिय किया गया है।
एसपी डॉ. ख्यात िगर्ग ने बताया कि आईटी सेल का काम सोशल मीडिया की मैसेंजर सेवा, व्हाट्स एप, हाइक, फेसबुक व फेसबुक मैसेंजर समेत सभी सेवाओं पर की जाने वाली भड़काऊ बनायनबाजी, पोस्ट, कमेंट व चित्र प्रेषण पर कड़ी नजर बनाए रखना है।
विज्ञापन
जिन ग्रुप में या जिस ग्रुप से ऐसे मैसेज फारवर्ड होते मिलेेंगे उनके ग्रुप एडमिन के साथ मैसेज डालने, उसे कॉपी कर दूसरे ग्रुप में डालने तथा उस पर भड़काऊ कमेंट करने वालों के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी। जिसकी पोस्ट, कमेंट या चित्र प्रेषण से मामला हिंसा तक पहुंचेगा उनके खिलाफ एनएसए भी लगाया जाएगा।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि इस संबंध में थाना स्तर पर भी सतर्कता बरती जा रही है। थानों की ओर से पीस कमेटी की बैठकों के अलावा प्रतिष्ठित व धार्मिक लोगों से व्यक्तिगत मिलकर इससे अवगत करा दिया गया है।
सभी थाना क्षेत्रों के मुखबिरों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट, कमेंट या चित्र प्रेषण की जानकारी संबंधित थाने के एसएचओ/एसओ के साथ अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर भी देने को कहा गया है।