फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sneha topped with 96.60 percent marks

Sultanpur News: स्नेहा ने 96.60 प्रतिशत अंकों से किया टॉप

Mon, 15 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sneha topped with 96.60 percent marks
सुल्तानपुर में जिले की टॉपर स्नेहा तिवारी को मिठाई खिलाकर बधाई देतीं प्रधानाचार्य। संवाद
सुल्तानपुर। आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले के दोनों स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल की छात्रा स्नेहा तिवारी ने सर्वाधिक 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। सृजन शुक्ला और भाव्या शुक्ला ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और प्रांजल रस्तोगी ने 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



रविवार को आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। इसमें जिले के दो स्कूलों में पंजीकृत कुल 97 बच्चों में से सभी उत्तीर्ण रहे। शहर के गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 59 में से सभी 59 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से सर्वाधिक बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पंजीकृत सभी विद्यार्थियों में 35 छात्र और 24 छात्राएं हैं।
विज्ञापन



स्कूल की छात्रा स्नेहा तिवारी ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे सृजन शुक्ला को 96.20 प्रतिशत अंक मिले। प्रांजल रस्तोगी ने 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्सव त्रिपाठी 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तेजिंदर कौर ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की।



उधर, बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर स्थित सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल में कुल 38 बच्चे पंजीकृत थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। भाव्या शुक्ला ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। उत्कर्ष अग्रहरि को 93 फीसदी अंकों के साथ दूसरा व खुशबू खान को 90 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed