फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Smriti returned without plantation

बिना पौधरोपण किए चली गईं स्मृति ईरानी

Sun, 20 Sep 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई में रविवार को अमेठी और गौरीगंज में 60 हजार फलदार पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति ने दोनों कार्यक्रमों में मंच पर ही पांच-पांच महिलाओं को आम का पौधा सौंपा। अमेठी में कार्यक्रम स्थल पर शिक्षामित्रों के घेराव व विरोध प्रदर्शन के बीच ऐसी अव्यवस्था फैली की सारी सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह स्मृति को उनके वाहन पर बैठाया और वे बिना पौधरोपण किए वहां से गौरीगंज के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित 65 गांव के लोगों को 60 हजार फलदार पौध वितरण और कार्यक्रम स्थलों पर पौधरोपण का कार्यक्रम खुशहाली फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। अमेठी के शिव दुलारी सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ने मनुष्य के जीवन में वृक्ष की महत्ता बताते हुए कहा कि मनुष्य के स्वास्थ्य में वृक्ष की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अमेठी में स्वस्थ जीवन के निर्माण के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


फाउंडेशन संचालक अजय कुमार ने अपने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए अमेठी गौरीगंज में 60 हजार फलदार वृक्ष लगवाए जाने की बात कही। स्मृति का संबोधन समाप्त होते ही भारी संख्या में पहुंचे शिक्षा मित्रों ने इस कदर हंगामा किया कि कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से अव्यवस्था फैल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिक्षा मित्र मंच तक पहुंच गए। मौजूद पुलिस फोर्स भी तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा कार्यकर्ता किसी तरह से घेरा बनाकर स्मृति को उनके वाहन तक लाए। व्यवस्था से नाराज स्मृति कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण किए बिना ही गौरीगंज के लिए रवाना हो गईं। कार्यक्रम स्थल से जैसे ही स्मृति सड़क मार्ग पर पहुंची कि शिक्षा मित्रों की भीड़ ने एक बार फिर उनका काफिला रोककर जमकर प्रदर्शन किया। मौजूद पुलिस कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद करीब 15 मिनट बाद उनका काफिला किसी तरह से रवाना किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed