{"_id":"6a46a78b351f0ec36a01ab36","slug":"small-bridges-and-roads-will-be-constructed-in-every-assembly-constituency-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-159669-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे छोटे पुल व सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे छोटे पुल व सड़कें
Thu, 02 Jul 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रुपये से सड़क व छोटे पुलों का निर्माण कराया जाएगा। कुछ सड़कों को चौड़ा किया जाएगा और कुछ नए संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब 48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
शासन ने लोक निर्माण विभाग को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सड़कों व पुलों का प्रस्ताव मांगा था। इसमें क्षेत्रीय विधायकों से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों ने अपने क्षेत्र के विधायकों का प्रस्ताव लेते हुए उसका सत्यापन कराया। इसके बाद शासन को भेज दिया।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि कादीपुर, सदर, लंभुआ, सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा क्षेत्रों के कार्यों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है। नालों पर छोटे पुल व तीन मीटर की सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही 150 से अधिक आबादी वाले गांवों के लिए संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रस्ताव की स्वीकृति व धनराशि मिलने के बाद काम कराए जाएंगे। सड़कों व पुलों के बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा कुछ सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं।