फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six injured in road accident on Purvanchal Expressway

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बेकाबू कार, छह घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Six injured in road accident on Purvanchal Expressway
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जयसिंहपुर के दरपीपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - 
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के दरपीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बिहार के पटना जिले के नवादा निवासी कुंदन शरण (47) मंगलवार को अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ से बिहार जाने के लिए निकले थे। कार में उनके पिता वैदेही शरण (75), माता अन्नपूर्णा देवी (70), पत्नी पूनम सिन्हा (43), बेटा राघव रमन (8) व बेटी निधि प्रिय (6) भी सवार थे। सभी कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार जा रहे थे। कार कुंदन शरण चला रहे थे। सुबह करीब 11:00 बजे जयसिंहपुर क्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर सवार कुंदन शरण, वैदेही शरण, अन्नपूर्णा देवी, पूनम, राघव रमन, निधि प्रिय घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को दोस्तपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर यातायात बहाल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में 11 लोग घायल
भदैंया (सुल्तानपुर)। कामतागंज बाजार में मंगलवार की दोपहर ई रिक्शा और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए।
ई रिक्शा पलटने से चालक पप्पू (52) निवासी शास्त्रीनगर, सुल्तानपुर, प्रमिला तिवारी (55), दीप्ति तिवारी (35), पूनम तिवारी (21) निवासीगण गजापुर लंभुआ, शुभ तिवारी (07), पंकज तिवारी (09) निवासीगण बेदूपारा, लंभुआ, दिव्यांशी तिवारी (11), मनीषा (23), जय (14) निवासीगण कंधईपुर, शिवगढ़ घायल हो गए। वहीं, बाइक पर सवार हौसिला प्रसाद पांडेय व उनकी पत्नी नंदा देवी (40) निवासी भदैंया गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने नंदा देवी, प्रमिला तिवारी, शुभ तिवारी व दिव्यांशी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed