{"_id":"6a8c9587c77e0fb1f203f499","slug":"six-injured-in-car-bike-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163583-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार और बाइक की भिड़ंत में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार और बाइक की भिड़ंत में छह घायल
Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर। शाहगंज-अकबरपुर मार्ग र स्थित घाटमपुर मोड़ पर सोमवार शाम कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार आजमगढ़ के पवई के कोगरा मैग्ना निवासी मुन्नीलाल (50) उनकी बहू रंजन (30) घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार कसैला बनगवाडीह निवासी विशाल वर्मा (25), शिवम (20) व प्रवेश (22) भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक प्रवेश चला रहा था।
उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। इस दुर्घटना में एक राहगीर भी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को अखंडनगर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से मुन्नीलाल, विशाल, शिवम व प्रवेश को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।