फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six including woman died in road accidents

Sultanpur News: सड़क हादसों में महिला समेत छह की मौत

Sun, 03 Nov 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Six including woman died in road accidents
सुल्तानपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। गोसाईंगंज व कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दो-दो हादसे हुए जबकि कुड़वार, धम्मौर व कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक-एक दुर्घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसों के मामलों में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज निवासी नीरज जायसवाल (35) बृहस्पतिवार रात 10 बजे सुल्तानपुर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। धम्मौर थाना से कुछ दूरी पर उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। लोग मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना (उघड़पुर) गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हौंसिला पांडेय (64) बृहस्पतिवार देरशाम बेलहरी स्थित चौरासी धाम पर दीप जलाने गए थे। वापसी में आयूबपुर के पास उनकी बाइक वनरोज से टकरा गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहिरातारा निवासी जगन्नाथ (35) गांव के अंतू यादव के साथ बाइक से बृहस्पतिवार रात कटका खानपुर बाजार जा रहे थे। बहिरातारा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जगन्नाथ को मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी घनश्याम की पत्नी राजपति (42) शनिवार सुबह खेत में काम करने जा रही थी। हाईवे पार करते समय एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। राजपति गंभीर रूप से घायल हो गई। राजपति को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-लंभुआ मार्ग के केनौरा गांव के पास शनिवार सुबह बाइक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चंद्रकुमार उर्फ लल्लन पांडेय (42) निवासी धनीपुर नौबस्ता थाना शिवगढ़ की मौके पर मौत हो गई। कुड़वार थाना क्षेत्र के बीबीगंज निवासी मोबीन का पुत्र इरफान (20) शनिवार दोपहर इसौली से स्कूटी से घर जा रहा था। कुड़वार कस्बे के पास शीतला माता धाम के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिस ने कुड़वार सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईखुर्द गांव के पास शुक्रवार शाम हलियापुर से बाइक से घर जा रहे शिवगणेश (19) निवासी जरईकला थाना हलियापुर एक मवेशी से टकराकर घायल हो गए। उन्हें बीएचएल अमेठी के अस्पताल से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।

हलियापुर चौराहे पर तिरहुत मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार उस्कामऊ निवासी सोनू सिंह (21), विनय सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कुमारगंज पिठला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार जरईखुर्द निवासी शुभम सिंह (19), शुभम पाठक (22) चन्द्रदेव पाठक व सौरभ सिंह (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमेठी जिले के बीएचएल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से सौरभ सिंह को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed