{"_id":"67269bfced1bd4b98a002e15","slug":"six-including-two-sisters-burnt-in-burning-firecrackers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121695-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पटाखा जलाने में दो बहनों समेत छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पटाखा जलाने में दो बहनों समेत छह झुलसे
Sun, 03 Nov 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
पटाखा जलाने में बालक जख्मी
सुल्तानपुर। दीपावली पर आतिशबाजी में लापरवाही भारी पड़ी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार अलग-अलग स्थानों पर दो बहनों सहित छह लोग पटाखा छुड़ाने के दौरान झुलस गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज व निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार को दीपावली की रात पटाखा छुड़ाने में कुड़वार निवासी शीलेश वर्मा (13), अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के अर्जुन और राजकुमार भी झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के काछा भिटौरा गांव निवासी रामधीरज की पुत्री चांदनी (13) और रोशनी (11) शुक्रवार दोपहर घर के बाहर गई थीं। दोनों अधजले पटाखों को इकट्ठा कर ले आईं और उसमें आग लगा दी। इस दौरान विस्फोट हो गया। जिससे दोनों के चेहरे झुलस गए। दोनों किशोरियों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर आए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बागसराय निवासी प्रभात मिश्र के पुत्र अमन मिश्र (10) की पटाखा छुड़ाते समय बाईं आंख में चोट लग गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।